Breaking News

नगवाई शाखा ने रावमापा थरास में छात्रों को किया वित्तीय रूप से जागरूक

बैंकिंग, सरकारी योजनाओं व साइबर फ्रॉड से बचाव पर दी विस्तृत जानकारी

ठाकुर दास भारती।

मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नगवाई शाखा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरास में 10+1 व 10+2 कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रणाली, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यशाला में बैंक के कनिष्ठ लिपिक पंकज ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को बैंकिंग के व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने चेक (Negotiable Instruments), खातों के प्रकार, एटीएम के सुरक्षित उपयोग के साथ-साथ बैंक की महत्वाकांक्षी योजना ‘सपनों का संचय’ के लाभ बताए। इसके अलावा केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं APY, PMSBY और PMJJBY पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

साइबर अपराधों से सतर्क रहने का दिया संदेश

कार्यशाला के दौरान बढ़ते साइबर अपराधों पर विशेष सत्र में पंकज ने फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड और क्यूआर कोड फ्रॉड जैसे मामलों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें और फोन या मैसेज के माध्यम से मांगी गई ओटीपी अथवा क्यूआर कोड को कभी उपयोग में न लाएं।

इस अवसर पर बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक सुनील ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय की कोर्डिनेटर गीता ने बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सुरक्षित और उज्ज्वल वित्तीय भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की बैंकिंग से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

Published On : 09 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs