मंडी। पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन-इंडिया (PAAI), विस्टा माइंड सोशल फाउंडेशन तथा महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या (उत्तर प्रदेश) की पवित्र भूमि पर प्रतिष्ठित “दशरथी ऑफ द ईयर-2025” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से चयनित कर्तव्यनिष्ठ, नवाचारी एवं शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक शिक्षकों को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इनमें हिमाचल प्रदेश के 13 शिक्षाविद भी शामिल रहे, जिन्होंने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में कार्यरत भींद्र सिंह (टीजीटी नॉन मेडिकल) को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा सामाजिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए “दशरथी ऑफ द ईयर-2025” सम्मान से नवाजा गया।
सम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि शिक्षा में नवाचार और सामाजिक सरोकारों को भी प्रोत्साहित करते हैं।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs