Breaking News

21 जनवरी 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

दियार, जरड़, बगीचा, त्रैहन, बशोणा, सजाडू, कुटीआगे, छोटा भुइन तथा आसपास के क्षेत्र होंगे प्रभावित।

कुल्लू। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल, एच.पी.एस.ई.बी.एल., भुंतर ने जानकारी दी है कि 11 के.वी. दियार फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आवश्यक रखरखाव एवं आपूर्ति कार्य के चलते 21 जनवरी 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत भुइन एवं बशोणा में स्थित डब्ल्यूएसएस भुइन व बशोण में 250 केवीए, 11/0.4 केवी विद्युत आपूर्ति से संबंधित कार्य किया जाना है। इस कारण दियार फीडर से जुड़े दियार, जरड़, बगीचा, त्रैहन, बशोणा, सजाडू, कुटीआगे, छोटा भुइन तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

671 0
Published On : 17 January 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs