Breaking News

कुल्लू में सुगन्धित पौधों की खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

37 किसानों को रोपण, कटाई उपरांत प्रबंधन व विपणन की मिलेगी जानकारी


सतीश ठाकुर

मंडी।

गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के हिमाचल क्षेत्रीय केंद्र, मोहल-कुल्लू में सुगन्धित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण उद्यान विभाग की महक परियोजना के तहत वित्त पोषित है, जिसका विषय “सुगन्धित पौधों के रोपण एवं कटाई के पश्चात प्रबंधन एवं विपणन” रखा गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सुंदरनगर और बल्ह क्षेत्र, जिला मंडी के करीब 37 किसान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सुगन्धित पौधों की खेती से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की जा रही है, ताकि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक लाभ कमा सकें। कार्यक्रम में उद्यान विभाग की ओर से डॉ. राजेश शर्मा, विषय विशेषज्ञ उद्यान सुंदरनगर तथा श्री दीनानाथ, सहायक उद्यान विकास अधिकारी, विकासखंड बल्ह उपस्थित रहे।

वहीं गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की ओर से कार्यक्रम समन्वयक ई.आर.के. सिंह (वैज्ञानिक-एफ एवं क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख), संयोजक डॉ. सरला शाशनी (वैज्ञानिक-ई), सह-संयोजक डॉ. वसुधा अग्निहोत्री (वैज्ञानिक-ई) सहित डॉ. मनीष त्रिपाठी (वैज्ञानिक-बी), डॉ. केसर चंद (वैज्ञानिक-डी) और डॉ. किशोर कुमार (वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी) ने प्रशिक्षण सत्रों में सहभागिता की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को सुगन्धित पौधों की वैज्ञानिक खेती, कटाई के बाद प्रबंधन और विपणन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराकर उनकी आय बढ़ाना है।

168 0
Published On : 03 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs