ठाकुर दास भारती।
मंडी जिला की तहसील औट के अंतर्गत शालानाल क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से फोरलेन निर्माण कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान मोहर सिंह (42) पुत्र रूप लाल निवासी गांव शालानाल (टनीपरी), डाकघर थलौट, तहसील औट, जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहर सिंह थलौट के समीप फोरलेन निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के कारण उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। जहां देर रात मोहर सिंह ने दम तोड़ दिया।
प्रशासन की ओर से तहसीलदार औट रमेश राणा ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है। बताया जा रहा है कि मृतक फोरलेन निर्माण कंपनी में कार्यरत था।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs