रिपोर्ट : दिशा ठाकुर व आस्था कपूर ।
नगवाईं। माता शीतला सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृ शक्ति ने भाग लिया। इस दौरान महिला मण्डलों में भजन प्रतियोगिता भी करवाई गई। भजन प्रतियोगिता में भगवती नैना महिला मंडल विजेता रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नाऊ गांव की गिन्दू देवी ने की। गिन्दू देवी नाऊ गांव के सबसे बड़े संयुक्त परिवार की मुखिया हैं। उनके परिवार में 31 सदस्य हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भानू कपूर ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखें। सह वक्ता रेणुका ठाकुर ने कुटुम्ब प्रबाेधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि विषय पर सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम की संयोजिका उषा पठानिया ने सप्तशक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। संगम में अशमिता ने महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत सुनाया। प्रियांशी, मायरा और तिक्षिता ने मधुराष्टकम सुनाया। समारोह में प्रश्नोतरी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उतर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ माताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं में भजन प्रतिस्पर्धा भी करवाई गई। कार्यक्रम में स्कूल की दीदीओं ने महान हस्तियों की झांकियां निकाली।
कार्यक्रम में पंच प्रण पर संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष गिन्दू देवी ने बताया कि किस तरह परस्पर सहयोग से ही परिवार बना रहता है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs