Breaking News

सराज में देवभूमि क्षत्रिय संगठन का मंडल कार्यकारिणी विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण मोर्चा ने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया। मोहिंद्र पाल महासचिव, प्रेम लाल कोषाध्यक्ष और नोक सिंह सलाहकार पद पर नियुक्त। 11 जनवरी को कुनिहार में संगठन का 6वां स्थापना दिवस मनाया गया।


11 जनवरी को देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने अपना 6वां स्थापना दिवस कुनिहार में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगामी नीतियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस मौके पर संगठन के प्रमुख रूमित सिंह ठाकुर ने कई सदस्यों को नए दायित्व सौंपे। सराज क्षेत्र से मोहिंद्र पाल को महासचिव, प्रेम लाल को कोषाध्यक्ष और नोक सिंह को सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया। सराज मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर और तुलेश कुमार ठाकुर ने सभी को उनके नए पदों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सराज क्षेत्र के प्रमुख सदस्य गंगे राम, प्यारे राम, तेज सिंह, हीरा सिंह, मोहन लाल, सूरज मणि, और चेत राम भी उपस्थित रहे। संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई।


Published On : 13 January 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Your source for local news in Kullu District.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs