के.के. ठाकुर।
औट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, संघ के स्वयंसेवकों ने मंडी जिले की नगवांई में एक व्यापक ’गृह सम्पर्क अभियान’ चलाया। यह अभियान संघ की आगामी गतिविधियों और सामाजिक जागरण के उद्देश्य से घर-घर जाकर चलाया गया, जिसका लक्ष्य समाज को सुदृढ़ बनाना है।
’पंच परिवर्तन’ और ’हिंदू सम्मेलन’ का दिया गया न्योता
अभियान के दौरान, स्वयंसेवकों ने प्रत्येक परिवार को संघ के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम ’पंच परिवर्तन’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में चलाए जा रहे इस अभियान के पाँच मुख्य बिंदु सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण स्व-आधारित जीवन शैली, तथा नागरिक कर्तव्य बोध है। इसके साथ ही, हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ’हिंदू सम्मेलन’ के लिए भी लोगों को सहर्ष आमंत्रण दिया गया।
टोलियां बनाकर दो सौ परिवारों तक पहुँचे स्वयंसेवक
प्रचार प्रमुख विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर नगवांई क्षेत्र के विभिन्न गांव के करीब दो सौ परिवारों में सघन संपर्क किया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs