ग्रीन टैक्स बैरियर व वोल्वो बस स्टैंड का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
अतिरिक्त लेन व सुरक्षा दीवार से सुगम होगा यातायात संचालन
मनाली।उपायुक्त तोरूल रवीश ने शुक्रवार को मनाली स्थित ग्रीन टैक्स बैरियर तथा वोल्वो बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को ग्रीन टैक्स बैरियर के पास सुरक्षा दीवार लगाने के लिए संभाव्यता पर कार्य कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एडीबी के अधिकारियों को एक अतिरिक्त लेन बनाने की संभावना पर कार्य करने के भी निर्देश दिए ताकि यहां पर यातायात को निर्बाध रूप से संचालित किया जा सके तथा बाहर से आने वाले आगंतुकों के वाहनों को अधिक देर के लिए रुकना न पड़े। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को वोल्वो बस स्टैंड के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कर सुरक्षा दीवार लगाने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मनाली रमन शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कल्लू रोहित शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे ।