मंडी। नगवाईं क्षेत्र में ब्यास नदी से शनिवार रात पिछले कुछ दिनों से लापता एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद राफ्ट की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
परिजनों के अनुसार मृतक की पहचान जगदीश कुमार पुत्र हीरा लाल, निवासी धार बगोध, ग्राम पंचायत फर्श के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे।