Breaking News

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद के लिए जयराम ठाकुर के नाम की भी चर्चा तेज

आधा दर्जन से अधिक दावेदारों के बीच जयराम ठाकुर का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में आगे

सतीश ठाकुर

मंडी। हिमाचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए इस वक्त ताबड़तोड़ लॉबिंग के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का नाम भी राजनीतिक चर्चा में शामिल हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदार दौड़ में माने जा रहे थे। मगर आज की राजनीतिक हलचल के बीच जयराम ठाकुर के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। जयराम बतौर नेता प्रतिपक्ष बेहतरीन खिलाड़ी सिद्ध हुए हैं। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सत्तपाल सत्ती और वर्तमान अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के अलावा विपिन सिंह परमार और डॉ राजीव भारद्वाज का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। ये चारों सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। अगर इन पर सहमति नहीं बनती है तो पार्टी रणधीर शर्मा और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के नाम पर भी सहमति बनाने की कोशिश कर सकती है, ऐसा माना जा रहा था। इन वरिष्ठ नेताओं के अलावा पार्टी इंदू गोस्वामी, त्रिलोक जम्वाल और फिर डॉ सिकंदर के साथ-साथ डाॅ राजीव भारद्वाज को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है। लेकिन अब जयराम ठाकुर का नाम भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा में आ गया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। 


677 0
Published On : 01 February 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs