कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उप-मण्डल भून्तर के अंतर्गत 11 के.वी. फीडरों के आवश्यक रख-रखाव एवं लाइनों के विस्तार कार्य के चलते आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उप-मण्डल भून्तर के सहायक अभियंता ई० अमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. कलैहली फीडर पर 03 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान शाढ़ाबाई, कलैहली, बजौरा, रेरी, बजौरा हाट, मशगां, लोअर बजौरा तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
इसी प्रकार 11 के.वी. मौहल फीडर के अंतर्गत नाग मंदिर के पास नई एल.टी. एवं एच.टी. लाइन बिछाने के कार्य के चलते 02, 03 एवं 04 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे भुट्टी वर्कशॉप तथा मुख्य रूप से नाग मंदिर के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथियों के दौरान मौसम खराब रहता है या वर्षा होती है, तो यह कार्य अगले उपयुक्त दिन किया जाएगा। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs