Breaking News

Mandi : हिमाचल के सरकाघाट में HRTC की बस हादसे का शिकार।

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री घायल।

सतीश ठाकुर।

मंडी। हिमाचल प्रदेश में एक और बस हादसा हुआ है। मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में गोभारता से सरकाघाट की ओर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस तपौण के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में सात यात्री घायल हो गए, जबकि बस परिचालक को कोई चोट नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8:45 बजे पुलिस थाना सरकाघाट को टेलीफोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सरकाघाट की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की सूची
घायलों में खडकू राम पुत्र संत राम निवासी गांव जनहियां सरकाघाट, दिनेश कुमार चालक पुत्र जालम राम निवासी पटरीघाट बल्द्वाड़ा, ब्राह्मी देवी पत्नी लाल सिंह निवासी गांव कुसरू, कुंता देवी पत्नी कश्मीर सिंह निवासी गांव गेहरा, कौशल्या देवी पत्नी कश्मीर सिंह निवासी गेहरा, नीमा देवी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी सरोहली तथा कौशल्या देवी पत्नी किशन चंद निवासी गांव गेहरा शामिल हैं। सभी घायल जिला मंडी के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर सड़क परिस्थितियों और तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

456 0
Published On : 17 January 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs