राजकीय महाविद्यालय पनारसा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की डॉ. डिंपल जामटा बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय बजट में युवाओं को केंद्र में रखा गया है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देकर सरकार युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
डॉ. डिंपल जामटा ने कहा कि बजट के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों, छात्रवृत्तियों, डिजिटल लर्निंग और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं को मजबूती दी जा रही है। इसके साथ ही स्टार्टअप और एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन देकर युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर भी प्रकाश डालते हुए साइबर अपराधियों द्वारा की जा रही ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में स्वयंसेवियों को जागरूक किया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs