सतीश ठाकुर
मंडी। देवभूमि हिमाचल के युवाओं का डंका अब मनोरंजन जगत के सबसे बड़े मंचों पर भी बजने लगा है। लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खद्दर के गांव मंगडोल के रहने वाले होनहार खिलाड़ी आयुष जम्वाल का चयन देश के लोकप्रिय रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला सीजन-16' के लिए हुआ है। इस खबर के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।आयुष जम्वाल केवल मनोरंजन जगत में ही नहीं, बल्कि खेल की दुनिया में भी एक जाना-माना नाम हैं। उनकी उपलब्धियां आयुष अंडर-19 स्तर पर भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम के एक सक्रिय और महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। बेहद कम उम्र में अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने खेल और अब मॉडलिंग/रियलिटी शो के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आयुष के चयन पर खुशी जताते हुए क्षेत्रवासियों ने कहा कि आयुष आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो छोटे गांव से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे लडभड़ोल और हिमाचल के लिए गर्व का क्षण बताया है। पूरे क्षेत्रवासियों और उनके शुभचिंतकों ने आयुष के सफल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। सभी को उम्मीद है कि जिस तरह उन्होंने क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाए हैं, उसी तरह स्प्लिट्सविला के मंच पर भी वह अपने व्यक्तित्व और प्रतिभा से सबका दिल जीतेंगे।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs