सतीश ठाकुर
मंडी। मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का आगाज करने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरुनाग को डीसी मंडी की तरफ से मेले का न्यून्द्रा (निमंत्रण) मिल गया है। 25 फरवरी को मंडी में देव कमरुनाग और भगवान माधोराय के भव्य मिलन के बाद शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू होंगे। देवता अपने निवास से मंडी कब रवाना होंगे इसके बारे में मंदिर कमेटी ने अभी तिथि निर्धारित नहीं की है। बड़ा देव कमरुनाग जब तक मंडी नही पहुंचते तब तक शिवरात्रि मेला शुरू नही होता है। बड़ा देव के कारदारों ने मंडी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। देवता के गूर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ठाकुर ने देवता के 25 फरवरी को मंडी पहुंचने की पुष्टि की है। मंडी पहुंचने के लिए देवता को 1 सप्ताह से अधिक का समय लगता है। जहल से मंडी तक देवता का जगह जगह भव्य स्वागत किया जाता है। 25 फरवरी को डीसी मंडी पुलघराट पर बड़े देव की अगुवानी करेंगे। जिसके बाद देवता का मंडी शहर में मंडी रियासत का राज परिवार स्वागत करेगा और भगवान माधोराय के साथ देव कमरुनाग के मिलन से महाशिवरात्रि का आगाज होगा।
मेले के बाद भी देव कमरूनाग मेहमाननवाजी के लिए करीब 1 माह मंडी में रहते है। देवता शिवरात्रि मेले के दौरान भक्तों के घरों में जाते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। शिवरात्रि मेले के दौरान देव कमरुनाग माता टारना के मंदिर में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs