सतीश ठाकुर
मंडी। नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है। क्षेत्र की शीलनु पंचायत के बाढू गांव निवासी खेम सिंह ठाकुर के सुपुत्र नीतेश कुमार का HPAS-2025 (हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा) परीक्षा में एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ETO) पद के लिए चयन हुआ है। नीतेश कुमार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से नाचन क्षेत्र सहित पूरे मंडी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर हासिल की है। उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो ग्रामीण पृष्ठभूमि से भी प्रशासनिक सेवा जैसे उच्च पदों तक पहुँचना संभव है। नीतेश कुमार की सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नाचन क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं स्थानीय लोगों ने नीतेश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका चयन पूरे नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने नीतेश और उनके परिवार समेत क्षेत्र वासियों को बधाई दी है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs