उत्तराखंड एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार
कवाणु में हुआ हादसा, प्रशासन मौके के लिए रवाना
सतीश ठाकुर
नेरवा डिपो की एक एचआरटीसी बस सोमवार सुबह उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा आज 03 फरवरी 2026 को करीब 9:30 बजे पूर्वाह्न चौपाल–पांवटा रूट पर हुआ। बस संख्या HP-66A-2588 उत्तराखंड के कवानु नामक स्थान पर पास देते समय अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे। परिचालक से दूरभाष पर मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 31 से 34 यात्री सवार थे। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।