Breaking News

मंडी-कुल्लू फोरलेन के ब्लैक स्पॉट बने जानलेवा, हादसों का सिलसिला जारी ।

थलौट से बजौरा तक के मुख्य ब्लैक स्पॉट :- पनारसा चौक, सिविल अस्पताल नगवाईं के समीप, औट टनल के बाहर थलौट की ओर, औट ट्रैफिक टनल के अंदर बीचों-बीच का टर्न, झीड़ी (बन्ने ) के पास फोरलेन पर बना चौक ।

के. के. ठाकुर । औट

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर बने ब्लैक स्पॉट लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। फोरलेन निर्माण के बावजूद इन स्थानों पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बीते कल पनारसा चौक (चेक पोस्ट) के समीप एक तेज़ रफ्तार वोल्वो बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं कुछ समय पूर्व नगवाईं सिविल अस्पताल के पास ही अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी की भी सड़क हादसे जान चली गई थी। इसके अलावा इसी स्थान पर कुछ दिन पहले औट निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भी सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी थी।

ये ब्लैक स्पॉट वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। सिविल अस्पताल नगवाईं के प्रभारी ऋतुवेश नेगी कहते हैं कि अस्पताल के पास हादसों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब या कार्रवाई नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व नगवाईं सिविल अस्पताल के समीप फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सर्वे के लिए टीमें भी आई थीं, लेकिन आज तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। इसी तरह पनारसा चेक पोस्ट के पास भी फुट ओवर ब्रिज या फ्लाईओवर की सख्त आवश्यकता है। 

स्नोर सराज कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित कपूर कहते हैं नगवाईं अस्पताल के पास एनएचएआई द्वारा बनाया गया अंधा मोड लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस स्थान पर सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं, उन्होंने एनएचएआई से इन ब्लैक स्पॉट के उचित समाधान करने की मांग की है ।

यदि समय रहते इन ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में यहां और भी बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

थलौट से बजौरा तक के मुख्य  ब्लैक स्पॉट :-

  1. पनारसा चौक
  2. सिविल अस्पताल नगवाईं के समीप
  3. औट टनल के बाहर थलौट की ओर
  4. औट ट्रैफिक टनल के अंदर बीचों-बीच का टर्न
  5. झीड़ी (बन्ने ) के पास फोरलेन पर बना चौक । 

934 0
Published On : 22 January 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs