Breaking News

7 फरवरी को मंडी के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

मरम्मत व फोरलेन कार्य के चलते सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक कटौती।

सतीश ठाकुर/ मंडी, 05 फरवरी।

विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते विद्युत उपमंडल मंडी-2 के अंतर्गत आने वाले अनेक क्षेत्रों में 7 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन सौलीखड्ड में रख-रखाव कार्य तथा एनएचएआई के तहत फोरलेन निर्माण के कारण शेष बचे 11 केवी लाइन के ट्राई-पोल संरचना को स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है।

इस कारण गुटकर, रानीबाई, बहना, रोपा ब्राधीवीर, मलोरी, कैहनवाल, टिल्ली, मनयाना, दुदर, चछोल, सब्जी मंडी, चढ़यारा, सौलीखड्ड, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, 2 व 3, नेला, लांगणी, शिल्लाकीपड़, बिंद्रावनी, ईसीएचएस, भारत पेट्रोल पंप, आरटीओ कार्यालय, रिवर डेल कॉलोनी, क्वारी, पड्डल, एचआरटीसी बस स्टैंड, मझवार, सायरी, कोर्टमोरस, चाम्बी, लुझाखर, पुखर, शरणधार, मब, चंदेह, किप्पड़, बड़ोग, निहालग, बंगाली बस्ती, भीमाकाली मंदिर, भ्यूली, कांगनीधार, मोतीपुर, संस्कृति सदन, लोअर एवं अपर पड्डल, जलशक्ति विभाग पंप हाउस पड्डल, गुरुद्वारा मोहल्ला, बस स्टैंड, पुलिस लाइन, डिग्री कॉलेज, आईटीआई, लोअर एवं अपर भ्यूली, पुरानी मंडी पोस्ट ऑफिस, फॉरेस्ट ऑफिस, आईजी ऑफिस, जागृति हॉस्पिटल तथा पुरानी मंडी के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

761 0
Published On : 05 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs