Breaking News

पनारसा कॉलेज में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन

विशेषज्ञों ने नशे के दुष्प्रभाव, कानून और अनुभवों से किया विद्यार्थियों को जागरूक

मंडी। पनारसा कॉलेज में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम ऑफिसर मेंटल हेल्थ एवं नोडल हेड एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी कुल्लू डॉ. सत्यव्रत वैद्य, पुलिस थाना औट जिला मंडी से एएसआई श्री जय सिंह तथा प्रोजेक्ट संभव – नशा मुक्त भारत एवं नशा मुक्ति हिमाचल के संस्थापक श्री पंकी सूद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सत्यव्रत वैद्य के वक्तव्य से हुई। उन्होंने वर्तमान समय में युवाओं द्वारा उपयोग किए जा रहे विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसानों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने का संदेश दिया।

इसके पश्चात एएसआई श्री जय सिंह ने अपने वक्तव्य में नशे से जुड़े अपराधों, समाज पर इसके दुष्प्रभावों तथा ऐसे अपराधों के लिए कानून में निर्धारित सख्त सजा के बारे में स्वयंसेवियों एवं विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवाओं से कानून का पालन करने एवं नशे से दूर रहकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के तीसरे वक्ता श्री पंकी सूद ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वे स्वयं नशे की लत में गहराई तक डूब चुके थे और उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह उन्होंने साहस और दृढ़ संकल्प के साथ नशे को छोड़कर अपने जीवन की नई शुरुआत की और आज एक सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जी रहे हैं। उनका अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रकार यह जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

69 0
Published On : 09 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs