Breaking News

नाचन वन मंडल ने वनों के संरक्षण और संवर्धन में झटका प्रदेश में पहला स्थान

शिमला में सीएम सुखु ने नवाजा डीएफओ एसएस कश्यप को


सतीश ठाकुर

मंडी । 

वन मंडल नाचन ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदेश का प्रतिष्ठित स्टेट एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड 2024 अपने नाम किया है। यह सम्मान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला स्थित पीटरहॉफ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाचन वन मंडल के डीएफओ सुरेंद्र सिंह कश्यप और उनकी टीम को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन विभाग की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की गई पहल की सराहना की और कहा कि नाचन वन मंडल ने राज्य के अन्य वन मंडलों के लिए एक मिसाल पेश की है। पुरस्कार में नाचन वन मंडल को प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इस बार नाचन वन मंडल के तहत विकसित किए गए नेचर पार्क बाखली, खौली और देवीदढ़ को भी इस पुरस्कार में रैंक मिली है। राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन पार्कों ने पर्यावरणीय जागरूकता, जैव विविधता संरक्षण और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीएफओ सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि पुरस्कार के लिए उनके प्रस्ताव का मूल्यांकन कई मानकों पर किया गया था, जिनमें वन क्षेत्र में वृद्धि, आजीविका सुधार, अवनत क्षेत्रों का पुनरुद्धार, अवैध लकड़ी तस्करी की रोकथाम और सरकारी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन शामिल था। उन्होंने बताया कि वन मंडल की टीम ने पिछले एक साल में 15 से अधिक अवैध लकड़ी ले जाने वाले वाहनों को जब्त किया है। कश्यप ने कहा यह पुरस्कार हमारी टीम के समर्पण और लगातार मेहनत का परिणाम है। हम भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और प्रभावी कार्य करेंगे। हमारी योजना है कि और अधिक पर्यावरणीय पहल शुरू करें और जनता को इस दिशा में जागरूक बनाएं। नाचन वन मंडल की इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक प्रेरणास्रोत बन गया है।

235 0
Published On : 06 June 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs