Breaking News

घर पर गिरी भारी चट्टान, मेहमान आये बेटी दामाद की दर्दनाक मौत

सुबह 4 बजे पेश आई घटना, घर हुआ चकनाचूर



चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मैहला में भारी बारिश के एक घर पर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान गिर गई। इस हादसे में मायके आया दामाद और बेटी की मौत हो गई। घटना से घर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। सुबह तड़के चार बजे के करीब यह हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि दोनों की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। फिलहाल, शवों को कब्जे में ले लिया गया है।
5 महीने पहले हुई थी राहुल और पल्लवी की शादी
संजू ने अपनी बेटी पल्लवी की शादी चंबा के कियानी गांव के राहुल ऊर्फ सन्नी से की थी। जानकारी के अनुसार चंबा के विकास खंड मैहला की यह घटना है। ग्राम पंचायत चडी के गांव सूताह में सोमवार सुबह चार बजे लैंडस्लाइड आया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम चंबा भी मौके पर पहुंची औऱ दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा है।
घटना से घर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। सुबह तड़के चार बजे के करीब यह हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए दोनों पति पत्नी की करीब 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पल्लवी ठाकुर चार दिन पहले मायके और  राहुल रविवार को अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल आया था। दोनों रात को सोए हुए थे और इस दौरान भारी बारिश के कारण पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान घर पर गिर गई। यह मकान संजू का बताया जा रहा है। अब तक की जानकारी में पता चला है कि संजू ने अपनी बेटी पल्लवी की शादी चंबा के कियानी गांव के राव से की थी.
हादसे का शिकार हुए दोनों पति पत्नी की करीब 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि पहाड़ी से लुढ़कती हुई चट्टान आई और फिर उसने घर को चपेट में ले लिया। जिससे घर पूरी तरह से तहस नहस हो गया और सारा सामान मलबे में दब गया। उधर, चंबा के चुराह में सोमवार को भारी बारिश के चलते स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। डीसी मुकेश रेप्सवाल ने आदेश जारी किए हैं।

525 0
Published On : 21 July 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs