सतीश ठाकुर
मंडी। हिमाचल प्रदेश ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन ने हिमाचल सरकार से ड्राफ्ट्समैन केडर के सभी विभागों में सामान्य नियम बनाने की मांग की है। एसोसिएशन ने कृषि विभाग व बिजली बोर्ड की तर्ज पर लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग सहित प्रदेश के सभी विभागों में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की पदोन्नति 7 साल की बजाय 3 साल की समय अवधि पूर्ण होने पर करने की सरकार से गुहार लगाई है इसके अलावा एसोसिएशन ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड,कृषि विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग व वन विभाग सहित तमाम विभागों में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के रिक्त पड़े पदों को भरने की भी सरकार से गुहार लगाई है।
एसोसिएशन ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन को ड्राफ्ट्समैन तथा ड्राफ्ट्समैन को वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन का पदनाम देने की भी मांग की है। हिमाचल प्रदेश ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित तमाम विभागों के मंत्रियों तथा विभागा अध्यक्षों से पत्र लिखकर प्रदेश के सभी विभागों की रेखा शाखा को मजबूती प्रदान करने के लिए रिक्त पड़े ड्राइंग कैडर के सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री व मंत्रियों तथा विभागा अध्यक्षों को भेजे पत्र में लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग में वर्षों से रिक्त पड़े ड्राफ्ट्समैन के पदों को भरने के लिए जूनियर ड्राफ्ट्समैनों को एक मुसत नियमों में विशेष छूट देखकर ड्राफ्ट्समैन पद पर पदोन्नति देने की गुहार लगाई है। रमेश यादव ने बताया कि इस समय जल शक्ति विभाग में ड्राफ्ट्समैन के कुल स्वीकृत 170 के करीब पद है जिनमें से करीब 155 पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसी तर्ज पर लोक निर्माण विभाग में भी 150 से भी ज्यादा ड्राफ्ट्समैन के पद वर्षो से रिक्त चल रहे हैं अन्य विभागों में भी इस कैडर के अधिकांश पद रिक्त है। उन्होंने बताया कि विभागों में 90 फिसदी पद खाली होने से ड्राइंग कैडर का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है जो की एक बहुत ही गंभीर मसला है। हिमाचल प्रदेश ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव ने प्रदेश सरकार से एसोसिएशन द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका स्थाई समाधान निकालने की अपील की है। इसके अलावा एसोसिएशन ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन को कनिष्ठ सहायक, ड्राफ्ट्समैन को वरिष्ठ सहायक, मुख्य ड्राफ्ट्समैन (एचडीएम) को अधीक्षक ग्रेड 2 सर्किल हेड ड्राफ्ट्समैन को अधीक्षक ग्रेड 1 तथा प्लानिंग अधिकारी को सहायक अभियंता के बराबर वेतन संशोधित करने की सरकार से गुहार लगाई है। वही एसोसिएशन ने पेंशन के लिए लगाई गई 10 वर्ष की शर्त में छूट देकर विभाग में सेवाएं दे रहे हैं सभी कर्मचारियों को पेंशन (ओ पी एस) के दायरे में लाने, जूनियर ड्राफ्ट्समैन,ड्राफ्ट्समैन, मुख्य ड्राफ्ट्समैन (एचडीएम ), सर्किल हैड ड्राफ्ट्समैन तथा योजना अधिकारी को पंजाब सरकार द्वारा स्वीकृत संशोधित वेतन (ग्रेड पे )1 जनवरी 2017 से देने की भी मांग की है। रमेश यादव ने बताया कि इन मांगों को लेकर शीघ्र ही एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री व मंत्रियों तथा विभागा अध्यक्षों से मिलकर इन मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेगा।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs