हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्रनगर के धावक सावन बरवाल ने राष्ट्रीय स्तर की ऐथलेटिक्स खेलों में स्वर्णिम जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गंगा ऐथलेटिक्स ट्रैक में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उन्होंने 5000 मीटर दौड़ को मात्र 13 मिनट 45 सेकंड में पूरा कर 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इससे पहले, सावन बरवाल ने प्रतियोगिता के शुभारंभ पर 10,000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने यह दौड़ 27 मिनट 49 सेकंड में पूरी कर उत्तराखंड के धावक अभिषेक पाल का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ सावन बरवाल ने राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।
सावन बरवाल के ऐथलेटिक्स कोच गोपाल ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सावन लगातार रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं।
सावन बरवाल वर्तमान में भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं और अब कॉमनवेल्थ तथा ओलंपिक खेलों में पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने अपने प्रशिक्षकों और परिवार का आभार व्यक्त किया और भारत को ओलंपिक में पदक दिलाने का संकल्प लिया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs