मंडी के पुलघराट गोलीकांड मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, कमरे से देसी कट्टा, कारतूस भी बरामद
मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
सतीश ठाकुर
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान इनकी पहचान आजम (20) और अजमल (24) के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों के किराये के कमरे से देसी कट्टा, कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान इनकी पहचान आजम (20) और अजमल (24) के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों के किराये के कमरे से देसी कट्टा, कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गाैरतलब है कि पुलघराट में शुक्रवार आधी रात को ढाबे पर आए दो बाइक सवारों ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी थी। पुलघराट में रॉयल लश किचन ढाबा में बाइक सवार दो युवक आए और खाना पैक करने का ऑर्डर दिया। ढाबा मालिक प्रदीप गुलेरिया खाना पैक कर रहा था तो दोनों ने लूटपाट शुरू कर दी। उन्होंने खाने के रुपये देने से भी इन्कार किया। शातिरों ने गल्ले से नकदी निकाल ली और पूछा कि और क्या है तेरे पास? प्रदीप के कुछ भी न होने की बात बोलने पर आरोपियों ने गोली मारने की बात कह डाली। शातिर ढाबे पर लगी एलईडी को भी अपने साथ ले जाने लगे। ऐसा करने से रोकने पर आरोपियों में से एक ने रिवाल्वर निकालकर गोली मार दी। प्रदीप ने बचाव के लिए हाथ उठाया तो पहले गोली हाथ को लगी और उसके बाद गाल में जा लगी। शातिर घटनास्थल से भाग गए। बारदात के बाद शातिर बाइक पर सवार होकर सुंदरनगर की तरफ भाग गए थे। बाइक सवार मंडी की तरफ से आए थे। इसके बाद पुलिस बाइक और आरोपियों को ढूंढने में जुट गई। मामले की जांच के लिए एएसपी एलआर सचिन हीरेमठ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया।