Kullu : सैंज घाटी के मातला गांव में गौशाला में लगी आग।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू ।
कुल्लू। जिला की सैंज घाटी के मातला गांव में बुधवार देर रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सब्जा चन्द की गौशाला से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देख प्रभावित परिवार ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे आग बुझाने में जुट गए।
आग की इस घटना में गौशाला सहित वहां रखा खेतीबाड़ी का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे साथ लगते चार घरों को जलने से बचा लिया गया। आग बुझाने का कार्य देर रात तक चलता रहा।