बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार रात गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित ग्राम पंचायत डमली के ऋषिकेश क्षेत्र में एक निजी होटल में ठहरे। होटल के मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि सनी देओल पिछले महीने भी इसी होटल में ठहरे थे। गोबिंद सागर झील के किनारे से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद क्षेत्र का मनोरम दृश्य और रात का आकर्षक वातावरण बॉलीवुड सितारों और पर्यटकों को खींच रहा है। धर्मेंद्र और उनके परिवार ने झील की खूबसूरती का आनंद लिया और इसे काफी सराहा। उन्होंने कहा कि झील के पास शुरू की गई क्रूज और बोट सेवाओं ने पर्यटन में तेजी से विस्तार किया है।
पर्यटक अब झील के अद्भुत दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ क्रूज बोट की सवारी का भी अनुभव कर रहे हैं। झील के किनारे स्थित ऋषिकेश अब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और क्रूज़ सेवाओं के कारण प्रसिद्ध होता जा रहा है। यह क्षेत्र भविष्य में पर्यटन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि झील के आसपास की पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से न केवल स्थानीय समुदाय को लाभ होगा, बल्कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी अहम योगदान देगा। धर्मेंद्र के परिवार का यहां ठहरना क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक संकेत है। धर्मेंद्र और उनका परिवार जिस होटल में रुका, वह जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के करीब स्थित है। इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटक झील के मनोरम दृश्य और अन्य आकर्षणों का लुत्फ उठाते हैं। धर्मेंद्र और उनके परिवार की यात्रा से यहां की पर्यटन संभावनाओं को और अधिक बल मिला है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs