Breaking News

बगस्याड में वन विभाग की नई चेक पोस्ट शुरू

बगस्याड में अब लकड़ी तस्करी की होगी रोकथाम, लकड़ी तस्करों पर लगेगी लगाम

सतीश ठाकुर 

मंडी। नाचन वन मंडल के अंतर्गत चैल–जंजैहली सड़क मार्ग पर बगस्याड में सोमवार को वन विभाग ने नई वन निरीक्षण चौकी (चेक पोस्ट) का उद्घाटन किया। वन मंडलाधिकारी नाचन एसएस कश्यप ने रिबन काटकर इस चौकी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएफओ एसएस कश्यप ने कहा कि सराज क्षेत्र में बढ़ रही लकड़ी तस्करी की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह चेक पोस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि जंजैहली, थुनाग और बगस्याड क्षेत्र में बीते समय में लकड़ी तस्करी के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद विभाग ने रणनीतिक रूप से यहां चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया।
डीएफओ कश्यप ने कहा कि अब इस चेक पोस्ट के माध्यम से संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी निगरानी की जाएगी और तस्करी में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नई चौकी शुरू होने से क्षेत्र में अवैध कटान और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग के इस कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे जंगलों की सुरक्षा और संसाधनों के संरक्षण को मजबूती मिलेगी। इससे पहले कांढा में वन विभाग की चेक पोस्ट थी जो तत्कालीन सरकार ने बंद कर दी थी। अब एक बार फिर बगस्याड में चेक पोस्ट को शुरू कर दिया है। जिससे लकड़ी तस्करी को लगाम लगेगी। 


130 0
Published On : 08 December 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs