थलौट में सड़कों पर सैलानियों का हुड़दंग, वीडियो वायरल।
ड्रंक एंड ड्राइव में पुलिस की कार्रवाई, युवक बेल बॉन्ड पर रिहा
मंडी। मंडी जिले के थलौट क्षेत्र में सैलानियों द्वारा सड़कों पर हुड़दंग मचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार का है, जिसमें युवक सड़क पर लापरवाही और अनुशासनहीनता करते नजर आ रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही औट थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित युवकों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव के तहत चालान किया। फिलहाल युवकों को बेल बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने सैलानियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखें।