मेघ सिंह कश्यप।
भुंतर। कुल्लू जिला में भुंतर स्थित हिमालया होटल के सामने व्यास नदी में रात के अंधेरे में राफ्टिंग कर रहे पर्यटकों की जान उस समय संकट में पड़ गई, जब एक राफ्ट नदी के तेज बहाव में फंस गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोग तुरंत रेस्क्यू के लिए आगे आए और साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर बचाव कार्य में जुट गए।
सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसपी कुल्लू मदन लाल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एक अन्य राफ्ट की सहायता से फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फंसे राफ्ट में दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक राफ्ट पायलट सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs