सतीश ठाकुर
मंडी। डॉ मानव ठाकुर को भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के चिकित्सक प्रकोष्ठ (आयुष) के जिला संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के चिकित्सक प्रकोष्ठ (आयुष) के जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संबंधित पदाधिकारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, जिला अध्यक्ष हीरा लाल, नाचन के विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल, सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर, करसोग विधायक दीप राज भंथल, धर्मपुर विधानसभा से वर्ष 2022 के भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर सहित चिकित्सक प्रकोष्ठ आयुष के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री पायल बहल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिला महामंत्री सोहन सिंह ठाकुर, नाचन मंडल अध्यक्ष मुकेश चंदेल तथा प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद किया।
नव नियुक्त जिला संयोजक ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा चिकित्सक प्रकोष्ठ आयुष को सशक्त बनाते हुए संगठन और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs