Breaking News

हिमाचल के बिलासपुर जिला में बड़ा गोलीकांड

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने चला दी गोलियां।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को होली के दिन एक सनसनीखेज वारदात हुई। पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने उनके सरकारी आवास पर 12 राउंड फायरिंग की, जब वे समर्थकों के साथ होली मना रहे थे। इस हमले में बंबर ठाकुर और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) को गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद बंबर ठाकुर को IGMC शिमला और उनके PSO को बिलासपुर एम्स रेफर किया गया। पुलिस ने वारदात के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी और हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

बंबर ठाकुर के बेटे ईशान सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे पिता को गोली मार दी गई है।” इस पोस्ट के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस के अनुसार, बंबर ठाकुर को जांघ में और उनके PSO को पैर, पीठ और जांघ में गोलियां लगी हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद गोली या छर्रे लगने की पुष्टि होगी।

बंबर ठाकुर पहले भी हमलों का शिकार हो चुके हैं। फरवरी 2024 में एक निर्माण कंपनी के बाहर उन पर हमला हुआ था, जिसमें उनका एक दांत टूट गया था। इसके बाद जून 2024 में कोर्ट परिसर के बाहर हमले के मुख्य आरोपी पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें बंबर ठाकुर के बेटे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

राजनीतिक रूप से बंबर ठाकुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे 2012 में बिलासपुर से कांग्रेस विधायक चुने गए थे, लेकिन 2017 और 2022 के चुनावों में हार गए। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता था। पुलिस इस हमले को राजनीतिक रंजिश और पुराने विवादों से जोड़कर जांच कर रही है।

380 0
Published On : 14 March 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs