सतीश ठाकुर / मंडी, 5 फरवरी।
पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह जिला मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की पार्श्व प्रवेश परीक्षा-2026 (LEST-2026) का आयोजन 7 फरवरी (शनिवार) को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। अभिभावक एवं विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1/ पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा के दिन सभी विद्यार्थियों को अपने प्रवेश-पत्र के साथ आधार कार्ड लेकर निर्धारित समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक दूरभाष नंबर 9805319303, 9816999573 अथवा 01905-282046 पर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs