Breaking News

Mandi : कलाहू क्षेत्र में दहशत का कारण बने खूंखार तेंदुए का सफल रेस्क्यू

दो दिन से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा

मंडी। उपमंडल सरकाघाट के कलाहू गांव व आसपास के क्षेत्र में बीते दो दिनों से दहशत का कारण बने खूंखार तेंदुए को वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत पकड़ लिया। रविवार को तेंदुए को पकड़ने के प्रयास के दौरान एक वन कर्मी के घायल होने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई थी।

स्थिति की नाजुकता को देखते हुए सोमवार को सहायक अरण्यपाल, सुकेत वन मंडल की अगुवाई में वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग की संयुक्त टीम भारी रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा सुनिश्चित की और तकनीकी तरीकों से कुत्तों को दूर किया। इसी दौरान तेंदुआ एक गड्ढे में जा गिरा, जिसके बाद उसे ट्रेंकूलाइज़र के माध्यम से बेहोश किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद कर लिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वहीं वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

243 0
Published On : 02 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs