Breaking News

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया देव मतलोडा का कार्तिक होम।

घाटी के देव काँढा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लोग बने देव होम के गवाह। बागाचनोगी से लेकर भाटकीधार पंचायत तक देवता के रथ संग झूमे हजारों देवलू

सतीश ठाकुर।

मंडी। देव विष्णु देव मतलोडा का कार्तिक हूम सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह देवता के साथ 7 हारी के लोग सुबह 5 बजे देवता के रथ और पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ चौहट कोठी से देवता के मूल स्थल देव कांढ़ा पहुंचे। देवता के मंदिर में प्रवेश के बाद पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मुंडन संस्कार भी किए गए। मुंडन संस्कार के बाद देवता ने सातों हारी के हारयानों और समस्त विश्व की सुख समृद्धि के लिए गौदान किया। यह गौदान देवता हर तीन साल बाद करते हैं। देवता के वार्षिक होम में सिराजघाटी के अलावा मंडी, बल्ह, नाचन, करसोग, पंडोह और कुल्लू जिला समेत बाह्य सिराज से भी देवता के भक्तों ने माथा टेक हाजरी भरी। सराजघाटी कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी होम में बढ़चढ़ कर उपस्थिति दिखाई। देवता के पुजारी पुष्प राज शर्मा ने बताया कि देवता का होम शांतिपूर्वक सम्पन हो गया है। उन्होंने बताया कि हजारों लोग देवता के वार्षिक होम के गवाह बने।

878 0
Published On : 21 October 2024

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs