Breaking News

हिमाचल को मिली केंद्र की माउंटेन ट्रेन

केंद्रीय बजट में मोदी सरकार की हिमाचल पर नजरें इनायत

सतीश ठाकुर

मंडी। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जा रहे आम बजट 2026 में हिमाचल प्रदेश के लिए पहला ऐलान सामने आया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की घोषणा की है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश लंबे समय से आपदाओं की मार झेल रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को इस बजट से आपदा प्रबंधन और पुनर्निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता की उम्मीद है। सरकार समय-समय पर केंद्र से विशेष पैकेज की मांग उठाती रही है।

उधर, भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल शिमला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में बजट भाषण का सीधा प्रसारण सुना गया। नेताओं ने बजट को गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के हित में बताया।

गौरतलब है कि 2025-26 के बजट में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को करीब ₹11,800 करोड़ का विशेष आवंटन किया था, जिसे सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया गया।

Published On : 01 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs