Breaking News

आरटीओ कुल्लू ने फ़रवरी 2026 के लिए वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी।

निर्धारित तिथियों पर कुल्लू, मनाली व बंजार में टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कुल्लू द्वारा फ़रवरी 2026 माह के लिए वाहनों की पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ कुल्लू में 07, 17 व 24 फ़रवरी को वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि 25 फ़रवरी 2026 को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे।

इसके अलावा आरएलए कुल्लू में 18 फ़रवरी को ड्राइविंग टेस्ट होंगे।

उन्होंने बताया कि आरएलए मनाली में 05 व 23 फ़रवरी को वाहनों की पासिंग तथा 06 फ़रवरी को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

वहीं बंजार में 19 फ़रवरी को वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ ने संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।

205 0
Published On : 02 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs