Breaking News

बालीचौकी में श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय मील का पथर होगा साबित : विजय पाल

विजय पाल ने बालीचौकी में श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय खोलने के लिए सीएम का विशेष आभार व्यक्त किया


सतीश ठाकुर

मंडी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्ष महाजन और श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह का बालीचौकी में श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय खोलने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय की स्थापना से बालीचौकी क्षेत्र के लोगों को अब मंडी के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत होगी। विजय पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने इस कार्यालय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और बोर्ड अध्यक्ष से कई बार मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि बालीचौकी जैसे दुर्गम क्षेत्र में कार्यालय खुलने से यहां के लोगों को सरकार की योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा। इस संबंध में एसडीएम बालीचौकी ने भवन चयन को लेकर अपनी रिपोर्ट जिला उपायुक्त मंडी को भेज दी है। जल्द ही यह कार्यालय औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू कर देगा। युवा कांग्रेस सराज के उपाध्यक्ष पपलेश सिंह, बालीचौकी विकास खंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान काऊ दिवान चंद, कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा, कांग्रेस नेत्री जस्सी देवी, पूर्व प्रधान थाॅटा गुलजारी लाल और विकास दुग्गल सहित अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री और बोर्ड अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के श्रमिकों को सुविधा मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। युवा कांग्रेस सराज के उपाध्यक्ष पपलेश सिंह, बालीचौकी विकास खंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान काऊ दिवान चंद, कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा, कांग्रेस नेत्री जस्सी देवी, पूर्व प्रधान थाॅटा गुलजारी लाल और विकास दुग्गल सहित अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री और बोर्ड अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के श्रमिकों को सुविधा मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। बालीचौकी में श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय खोलना सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विजय पाल सिंह ने इसे मुख्यमंत्री और श्रमिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी विकास कार्यों को गति मिलेगी।

264 0
Published On : 21 January 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs