Breaking News

तीर्थन नदी में बहते घायल बारहसिंगा का रेस्क्यू।

स्थानीय लोगों व वन विभाग ने बचाई जान।

मंडी। बालीचौकी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और साहस से एक घायल बारहसिंगा की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार बारहसिंगा तीर्थन नदी किनारे जान बचाने के लिए भागता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वन विभाग बंजार को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग के गार्ड और मंगलौर पंचायत निवासी पशुपालन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बारहसिंगा को तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए भेज दिया।

रेस्क्यू के दौरान दो वन कर्मियों ने नदी में कूदकर साहस का परिचय दिया, हालांकि उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। वहीं मंगलौर पंचायत से पशुपालन विभाग के कर्मचारी भूपेंद्र शर्मा और उनके साथियों ने भी वन विभाग की टीम का पूरा सहयोग किया।

बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ प्रजाति का बारहसिंगा करीब दो माह पहले थाची क्षेत्र में देखा गया था, जो अब लगभग दस किलोमीटर दूर भूराह क्षेत्र तक पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह शिकारियों से बचने के लिए नदी में कूदकर सुरक्षित स्थान की ओर भाग रहा था, लेकिन तेज बहाव में बहने का खतरा उत्पन्न हो गया।

वायरल वीडियो में इस मादा बारहसिंगा के साथ कुछ नन्हे हिरण भी देखे गए थे, जिनकी तलाश अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बारहसिंगा को बचाकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

120 0
Published On : 03 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs