मंडी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia 22 मार्च को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान मंडी स्थित विपाशा सदन में Aam Aadmi Party की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।
राज्य प्रवक्ता व संगठन मंत्री मंडी कपिल ठाकुर ने बताया कि बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। इसमें प्रदेश भर से करीब 1200 पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक में आगामी 2027 के हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर भी मंथन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs