Breaking News

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी को चंबा में

तीसा और सलूणी में खेल परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला


सतीश ठाकुर

मंडी। केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरण रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय प्रवास पर जिला चंबा में रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री अपने प्रवास के दौरान विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे विश्राम गृह ढूंडियारा बांग्ला पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे 11:30 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस चंबा में होगा। प्रवक्ता ने बताया कि 1 मार्च को प्रातः 11 बजे मंत्री भंजराडू में आईटीआई भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे तीसा में प्रस्तावित स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे। दोपहर 2:30 बजे केंद्रीय मंत्री सलूणी में इंडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत वे सायं 3:30 बजे नूरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके प्रवास के दौरान क्षेत्र में खेल अवसंरचना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

125 0
Published On : 24 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs