अनिल कांत शर्मा
कुल्लू। जिला के भुंतर स्थित जिया चौक पर प्रस्तावित भुंतर-मणिकरण ओवरब्रिज का रास्ता अब साफ हो गया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह ओवरब्रिज भुंतर की ओर हरिहर अस्पताल के समीप से शुरू होकर मणिकरण की दिशा में उतरेगा। इससे जिया गोलचौक ट्रैफिक जाम फ्री होगा वहीं दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।
ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार
जानकारी के अनुसार मंडी से मनाली की ओर जाने वाला ट्रैफिक ओवरब्रिज के नीचे से ही संचालित होगा। मनाली, कसोल और मणिकरण की ओर जाने वाले वाहनों को सीधा और सुरक्षित मार्ग मिलेगा वहीं गोलचौक पर क्रॉसिंग की समस्या भी खत्म होगी।
यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
बरसात और गर्मी के मौसम में यह ओवरब्रिज दिल्ली-चंडीगढ़ रूट की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रैन शेल्टर का काम भी करेगा। ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल जिया चौक जाम-मुक्त होगा, बल्कि पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते ट्रैफिक दबाव को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs