सतीश ठाकुर
मंडी। विधानसभा क्षेत्र सराज के अंतर्गत आज दिनांक को प्रातः लगभग 4:00 बजे एक पिकअप वाहन नंबर HP-65/ 5148, जो सिलीबागी से लंबाथाच की ओर जा रहा थी, बड़ा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
इस वाहन में कुल चार व्यक्ति सवार थे, जिनमें से तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों व घायल का विवरण निम्नानुसार है:
1.हार्दिक ठाकुर, पुत्र श्री योगराज, निवासी गांव राहीधार डाकघर बॉगसाइड, तहसील थुनाग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश — मृत
2.सुनील कुमार, पुत्र श्री इंदर सिंह, निवासी गांव वह थुनाग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश — मृत
3.ईशान ठाकुर, पुत्र श्री प्रेम सिंह, निवासी गांव थरजूणडा.केलोधार जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश — मृत
4.कुशाल सिंह, पुत्र श्री रूपलाल, निवासी गांव वह डा. केलोधार, तहसील थुनाग जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश — गंभीर रूप से घायल
घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना में मृत व्यक्तियों का CHCपोस्टमार्टम बगसाईड में करवाया जा रहा है तथा मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs