Breaking News

प्रदेश महासचिव पद पर हुई बनाला के विक्रांत की ताजपोशी।

विश्वविद्यालय स्तर पर एनएसयूआई की एचपीयू इकाई में उपाध्यक्ष और सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कर चुके हैं कार्य, संगठन के साथ-साथ वर्तमान में जिला शिकायत निवारण समिति, मंडी के भी हैं सदस्य।

के.के. ठाकुर | औट

हिमाचल प्रदेश में एनएसयूआई ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस क्रम में मंडी जिला की औट तहसील के बनाला गांव निवासी विक्रांत गर्ग शर्मा को एनएसयूआई हिमाचल का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

विक्रांत शर्मा लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से बी.टेक और एलएलबी की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय स्तर पर वह एनएसयूआई की एचपीयू इकाई में उपाध्यक्ष और सचिव जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।

संगठन के साथ-साथ वह वर्तमान में जिला शिकायत निवारण समिति, मंडी के सदस्य भी हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव विक्रांत गर्ग शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश के छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही

141 0
Published On : 18 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs