Breaking News

ऊना के क्यारियां सीआरपीएफ जवान मनीष श्रीनगर में शहीद

सांसद अनुराग ठाकुर ने जताया दुख

सतीश ठाकुर

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के क्यारियां गांव के निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मनीष कुमार की श्रीनगर में शहादत की खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार श्रीनगर में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान ही वे शहीद हो गए।

मनीष कुमार पुत्र रामपाल लंबे समय से सीआरपीएफ में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। जैसे ही उनकी शहादत की खबर क्यारियां गांव और आसपास के इलाकों में पहुंची तो लोग सन्न रह गए। हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार  मनीष एक बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे, जिन पर पूरे गांव को गर्व था। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ के क्यारियां निवासी सीआरपीएफ श्रीनगर में तैनात मनीष कुमार की शहादत की सूचना अत्यंत कष्टदायी है। मां भारती के प्रति शहीद मनीष का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Published On : 01 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs