Breaking News

गोहर में पंचायतों के पुनर्गठन की तैयारी! शिल्हणु से बाढु नई पंचायत बनाने का प्रस्ताव

शिल्हणु पंचायत के पांच राजस्व गांवों को किया जाएगा बाढु नई पंचायत में शामिल सरकार ने मांगे सुझाव और आपत्तियां, अधिसूचना के अनुसार सुझाव आपत्तियों के लिए तीन दिन का दिया गया समय


सतीश ठाकुर

मंडी।  विकास खंड गोहर में पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी कर शिल्हणु पंचायत के अंतर्गत आने वाले पांच राजस्व गांवों को मिलाकर बाढु नाम से नई ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव रखा है।

जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान ग्राम पंचायत शिल्हणु के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव रजोट, बाढु, ड्योला, डीपीएफ लटोगली, और नेंधल को मिलाकर नई पंचायत का गठन प्रस्तावित है। प्रस्ताव के मुताबिक नई ग्राम पंचायत का मुख्यालय बाढु में रहेगा।

सरकार ने इस प्रस्ताव पर संबंधित क्षेत्र के ग्राम सभा सदस्यों और आम लोगों से तीन दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। यदि निर्धारित समयावधि में कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं होता है तो प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई करते हुए नई ग्राम सभा (पंचायत) के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार के

पंचायती राज विभाग ने जिला पंचायत अधिकारी मंडी, खंड विकास अधिकारी गोहर और संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि अधिसूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा प्राप्त सुझाव और आपत्तियों का निस्तारण कर अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। पंचायत निरीक्षक गोहर लुदर सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि है। नई पंचायत के गठन पर स्थानीय निवासियों चुनी लाल शर्मा, भागी रथ, देवी सिंह, भोला राम, इंद्र सिंह, चमन लाल और प्रकाश ने खुशी जताई है और मुख्यमंत्री सुखु तथा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार जताया है।

Published On : 13 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs