अजय टंडन
मंडी। जिले के नगवाईं क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पंचायत घर के समीप पिछले कई दिनों से प्रतिदिन तीन से चार तेंदुओं के घूमने की सूचना मिल रही है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों संजीव कुमार, अनिल, चंदू राम, परस राम, निशांत, अजय कुमार, राम प्यारी और व्यासा देवी आदि ने बताया कि तेंदुए रिहायशी इलाके के काफी करीब देखे जा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिजन खासे चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि अंधेरा होते ही बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरे लगाने और तेंदुओं को सुरक्षित स्थान पर पकड़कर ले जाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs