Breaking News

विधायक विनोद ने किया ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल की एआई लैब का शुभारंभ

गोहर उपमंडल में खुली पहली एआई लैब से बच्चे अभिभावक चहके


सतीश ठाकुर

मंडी। उपमंडल गोहर के ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में शनिवार को नाचन के विधायक विनोद कुमार ने एआई रोबोटिक लैब का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल की मुखिया मोनिशा गुप्ता और एमडी रितेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मोनिशा गुप्ता ने विधायक को एआई प्रयोगशाला की विस्तृत जानकारी दी और बच्चों व अभिभावकों के लिए इस लैब की स्थापना को एक मील का पत्थर बताया।

इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार ने कहा कि हाल ही में भारत में आयोजित एआई समिट की मेजबानी नरेंद्र मोदी ने की, जिसमें अनेक देशों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के लिए गर्व का क्षण था। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रिनिटी स्कूल में गोहर उपमंडल की पहली एआई रोबोटिक लैब खुलने से आने वाले समय में इसके सकारात्मक और दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। विधायक ने स्कूल प्रबंधन, बच्चों और अभिभावकों को इस पहल के लिए बधाई दी।

मोनिशा गुप्ता ने बताया कि इस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और एआई सेटअप के साथ-साथ मशीन लर्निंग व डीप लर्निंग मॉडल्स, रोबोट की पहचान, कंप्यूटर विज़न सिस्टम, कैमरों से वस्तुओं की पहचान, रोबोट और हार्डवेयर पार्ट्स की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा रोबोटिक आर्म्स, वस्तुएं उठाने-रखने वाले सिस्टम, मोबाइल और व्हील्ड रोबोट, चलने-फिरने वाले रोबोट, ह्यूमनॉइड/सर्विस रोबोट्स जैसी आधुनिक तकनीकों पर भी बच्चों को प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्किल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस रहेगा और रोजाना इंग्लिश स्पीकिंग भी सिखाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर चच्योट भाजपा मंडल महामंत्री पंकज ठाकुर, जीतू, स्कूल प्रधानाचार्य डीके पाल शर्मा सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

Published On : 28 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs