Breaking News

भुंतर-गड़सा मार्ग पर दर्दनाक हादसा

28 वर्षीय फोटोग्राफर गगन जसवाल की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

साहिल काचरू।

भुंतर के गगन जसवाल (गिन्नी), की सड़क हादसे में मौत से भुंतर शहर शोक में डूब गया है गगन मात्र 28 साल का  युवक  था और उसे  बचपन से ही फोटोग्राफी का जुनूनी शौक था  जो अब सड़क हादसे की भेंट चढ़ गया। गगन एक बेहतरीन फोटोग्राफर था,  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  कल देर शाम भुंतर-गड़सा मार्ग पर हुरला के पास चुट्टी बिहाली में स्कूटी और मोटरसाइकल की जोरदार टक्कर हुई जिसमे  गगन गंभीर रूप से घायल हुआ उसे तुरंत तेगुबेहड़ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।  गगन घर का इकलौता चिराग था।  कुछ समय पहले पिता को आवारा बैल ने मार डाला था, वहीं कुछ साल पूर्व उसकी माता का भी निधन हो गया तथा बहनों की शादी हो चुकी है।

223 0
Published On : 26 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs